बालूमाथ के बिशुनपुर जंगल में मिला हाथी का शव, मौत के कारणों की जांच शुरू

WhatsApp Channel Join Now
बालूमाथ के बिशुनपुर जंगल में मिला हाथी का शव, मौत के कारणों की जांच शुरू


लातेहार, 28 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के बालूमाथ प्रखंड स्थित बिशुनपुर जंगल में चंदा बांध के समीप बुधवार की शाम एक जंगली हाथी का शव मिलने से वन विभाग में हलचल मच गई। शव के आसपास दुर्गंध फैलने से हाथी की मौत कुछ दिन पहले होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम जंगल में मवेशी चराने गए कुछ चरवाहों की नजर जमीन पर पड़े हाथी पर पड़ी। आसपास दुर्गंध महसूस होने पर उन्हें उसके मृत होने का अंदेशा हुआ।चरवाहों ने इसकी जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दी। इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

इधर इस संबंध में वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही मौत के कारणों की जानकारी मिल सकेगी। वन विभाग सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768576 Articles

Share this story