रामगढ़ में 17 को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
May 16, 2026, 20:33 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रामगढ़, 16 मई (हि.स.)। रामगढ़ में रविवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी शनिवार को सहायक विद्युत अभियंता दीपक कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
उन्होंने बताया कि डीवीसी की ओर से मरम्मती का कार्य किए जाने के कारण रामगढ़ के 11 केवी ग्रामीण फीडर, कोर्ट फीडर, सीसीएल फीडर, अरगड्डा फीडर, रामगढ़ शहरी एवं रामगढ़ जेल फीडर में रविवार की सुबह 10 से दोपहर 02 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

