रांची के कई इलाकों में 24 को बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

WhatsApp Channel Join Now
रांची के कई इलाकों में 24 को बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति


रांची, 23 मार्च (हि.स.)। राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में मंगलवार को विद्युत आपूर्ति सेवा बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार मंगलवार को विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, आरएमसीएच के अधीन (आरडीएसएस) कार्य के तहत बड़गाईं फीडर के सुयोग हॉस्पिटल बड़गाईं, मुक्ति धाम, टैगोर हिल्स रोड़ (मामा ट्रांसफार्मर) और मोरहाबादी के ललित मुंडा कॉलोनी ट्रांसफार्मर बंद रहेगा।

इन इलाकों में एल-टी के नंगे तार को कवर केबल करने और पोल खड़ा करने के लिए विद्युत आपूर्ति सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक बाधित रहेगी।

वहीं पानी टंकी पावर हाउस के बूटी फीडर के विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, आरएमसीएच के अधीन आरडीएसएस कार्य के तहत 11 केवी बूटी फीडर के अंतर्गत आनेवाले मुहल्लों जय प्रकाश नगर, नियर सागर हॉस्पिटल और हनुमान नगर में तार को कवर केबल करने के लिए विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक बाधित रहेगी। इसके अलावा पानी टंकी पावर हाउस

अंतर्गत बड़गाईं फीडर के अधीन आनेवाले विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, आरएमसीएच के अधीन आरडीएसएस कार्य करने के लिए 11 केवी बड़गाईं फीडर के विभिन्ऩ मुहल्लों पहान टोली, नियर उर्दू स्कूल में नया ट्रांसफार्मर चालू करने के लिए विद्युत आपूर्ति डेढ घंटे के लिए (सुबह 10 बजे से 11.30 बजे) तक बाधित रहेगी। यह जानकारी सोमवार को विभाग की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story