रांची के कई इलाकों में 03 को ढाई घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

WhatsApp Channel Join Now
रांची के कई इलाकों में 03 को ढाई घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति


रांची, 02 अप्रैल (हि.स.)। राजधानी रांची के नामकुम के 133 /33 केवी ग्रिड सब स्टेशन में 132 केवी मेन बस के मरम्मति का कार्य किया जाएगा। इस वजह से शनिवार को 133 /33 केवी ग्रिड सब स्टेशन, नामकुम से निकलने वाली सभी 33 केवी फिडरों से विद्युत

आपूर्ति बाधित रहेगी।

यह जानकारी बिजली विभाग ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। विभाग के अनुसार रांची के संबंधित जिन फिडरों से विद्युत

आपूर्ति बाधित रहेगी। इनमें चुटिया, कुसई, कोकर (शहरी), मेन रोड, खेलगांव, नामकुम और आरएमसीएच शामिल हैं। इन फिडरों से विद्युत आपूर्ति सुबह पांच बजे से सुबह 07.30 बजे तक बाधित रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story