त्योहारों में बिजली पानी की रहेगी सुविधा, रात 10 बजे तक नो एंट्री : सीओ

WhatsApp Channel Join Now
त्योहारों में बिजली पानी की रहेगी सुविधा, रात 10 बजे तक नो एंट्री : सीओ


रामगढ़, 17 मार्च (हि.स.)। ईद, सरहुल और रामनवमी त्योहार को लेकर मंगलवार को रामगढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई।

बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने पर्व के दौरान होने वाली समस्याओं को लेकर रखा। जिस पर अंचल अधिकारी रवि रमेश रविदास ने छावनी परिषद, नगर परिषद और पीएचईडी विभाग को पानी की सुविधा बहाल रखने का निर्देश दिया। उन्हाेंने शहर में साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इसके साथ बिजली कटौती न हो इस पर विशेष ध्यान रखने को कहा। अंचल अधिकारी ने कहा कि ईद के मद्देनजर नो एंट्री के समय में भी बढ़ोतरी की गई है। अब शहर में रात 10 बजे के बाद ही भारी वाहनों का प्रवेश होगा। इसके अलावा सरहुल और रामनवमी को लेकर नो एंट्री का समय अलग से निर्धारित होगा।

बैठक में रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों में भड़काऊ गीत नहीं बजनी चाहिए। सोशल मीडिया पर भी आपत्तिजनक पोस्ट से लोगों को बचाना होगा। उन्होंने बताया कि सभी चौक चौराहे पर पुलिस मुस्तैद रहेगी। शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर तत्काल कार्रवाई होगी। नशे में घूमना और लोगों को परेशान करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में कमल बगड़िया, बिमल बुधिया, धनंजय कुमार पुटूस, मो आसिफ इकबाल, प्रदीप प्रजापति, रूपा साहु, मो मुमताज मंसूरी, ज्ञास खान, विजय कुमार पाठक, टेकलाल महतो, पिंकू कुमार, महावीर बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story