विशेष डिजिटाइजेशन कैंप का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
विशेष डिजिटाइजेशन कैंप का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण


विशेष डिजिटाइजेशन कैंप का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण


चतरा, 07 अक्टूबर (हि.स.)। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बुधवार को जिले में चल रहे विशेष डिजिटाइजेशन कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के सराढू व पोकला तथा चतरा विधानसभा क्षेत्र के सिकिद पंचायत के विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर प्रपत्र-6 के डिजिटाइजेशन कार्य का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कुछ मतदाताओं ने नोटिस मिलने की जानकारी दी। इस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि नोटिस मिलने का मतलब मतदाता सूची से नाम कटना नहीं है। यह किसी त्रुटि या आपत्ति के निराकरण की प्रक्रिया का हिस्सा है। संबंधित मतदाताओं को अपना पक्ष रखने और आवश्यक दस्तावेज देने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि सत्यापन और नियमानुसार प्रक्रिया के बिना किसी पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा।

इसके बाद परिसदन में अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने 10 अक्टूबर तक डिजिटाइजेशन कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही 10 अक्टूबर को ईआरओ /एइआरओ कार्यालयों में हेल्प डेस्क और 12 से 16 अक्टूबर तक विशेष आउटरीच कार्यक्रम चलाने को कहा।इस मौके पर उपायुक्त रवि आनंद, उप निर्वाचन पदाधिकारी रवींद्र कुमार समेत बीएलओ व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी

Share this story