रजरप्पा से लापता बुजुर्ग मिले बनारस में
Jun 15, 2026, 21:46 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रामगढ़, 15 जून (हि.स.)। जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र से लापता एक बुजुर्ग व्यक्ति को बनारस से ढूंढा गया है। इस संबंध में रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि चितरपुर के रहने वाले बजरंग महतो पिछले कुछ दिनों से लापता थे। उनके परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। छानबीन के दौरान यह पता चला था कि वे ट्रेन से बैठकर कहीं चले गए हैं। सोमवार को बजरंग महतो को बनारस में पाया गया है। उन्होंने बताया कि उनके परिजनों को पूरी जानकारी दे दी गई है। साथ ही बनारस विश्वनाथ मंदिर के करीब ही एक अस्पताल में बजरंग महतो को भर्ती कराया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

