कोयला व्यापारी एलबी सिंह की पत्नी सहित पांच को ईडी का समन

WhatsApp Channel Join Now
कोयला व्यापारी एलबी सिंह की पत्नी सहित पांच को ईडी का समन


रांची, 13 अगस्त (हि.स.)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयला घोटाले की जांच के दौरान एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह सहित पांच लोगों को समन जारी किया है। ईडी ने जिन पांच लोगों के खिलाफ समन जारी किया है, उसमें एलबी सिंह के तीन रिश्तेदार और अनिल गोयल से जुड़े दो लोग शामिल है। ईडी ने समन जारी कर एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह, भाई विश्वविजय सिंह और साले रंजीत कुमार सिंह को समन जारी किया है।

अनिल गोयल से जुड़े शब्बीर आलम और महेंद्र सिंह को समन जारी किया गया है। एलबी सिंह की पत्नी को ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में 20 अगस्त को बुलाया गया है। विश्वविजय सिंह के 14 अगस्त और रंजीत कुमार सिंह को 17 अगस्त को हाजिर होने का निर्देश दिया गया है।

अनिल गोयल से जुड़े शब्बीर आलम और महेंद्र सिंह को भी अगले सप्ताह हाजिर होने का निर्देश दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि ईडी ने 28 जुलाई को धनबाद के कोयला व्यापारियों के खिलाफ दूसरे दौर की छापेमारी की थी। इसके दायरे में चर्चित कोयला व्यापारी एलबी सिंह और अनिल गोयल से जुड़े लोगों को शामिल किया गया था।

छापेमारी के दौरान एलबी सिंह से जुड़े 160 करोड़ रुपये के निवेश को फ्रीज कर दिया गया था। इसके अलावा विभिन्न ठिकानों से 200 से अधिक सेल डीड जब्त किये गये थे। छापेमारी में मिले सेल डीड की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story