रांची में ईस्टर पर बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता, एग पेंटिंग प्रतियोगिता में बिखरे रंग

WhatsApp Channel Join Now
रांची में ईस्टर पर बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता, एग पेंटिंग प्रतियोगिता में बिखरे रंग


रांची, 05 अप्रैल (हि.स.)। ईस्टर के अवसर पर रांची में आईफा इंटरनेशनल की ओर से रविवार को बच्चों के लिए रंगारंग ‘ईस्टर एग पेंटिंग’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में कला के प्रति रुचि विकसित करना और उनकी रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थान के निदेशक मोहम्मद साबिर हुसैन ने किया। उन्होंने बच्चों को एग पेंटिंग की तकनीक और आकर्षक डिजाइन बनाने के विभिन्न तरीके समझाए। उनके मार्गदर्शन में बच्चों ने अंडों पर रंग-बिरंगे और सुंदर डिजाइन बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर मोहम्मद साबिर हुसैन ने कहा कि कला बच्चों के व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से ऐसी रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा तैयार की गई रंगीन कलाकृतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस आयोजन में रूहान, आयाना, हूमरा, मिस्कत, मुनमुन, आयात, महक, मेहरीन, डानियाल, नायरा, अली, शान और एनम सहित कई बच्चों ने भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

आयोजन को सफल बनाने में शगुफ्ता बानो और शामा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story