डूरंड कप : जमशेदपुर एफसी ने इंडियन एयर फोर्स को 6-0 से हराया
रांची, 13 अगस्त (हि.स.)। बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में गुरुवार को डूरंड कप के 135वें संस्करण के ग्रुप-सी का मुकाबला जमशेदपुर एफसी और इंडियन एयरफोर्स के बीच खेला गया। शाम में शुरू हुए मैच में जमशेदपुर एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडियन एयरफोर्स को 6-0 से हरा दिया।
मैच की शुरुआत से ही जमशेदपुर एफसी के खिलाड़ियों ने बेजोड़ प्रदर्शन दिखाया। जमशेदपुर एफसी ने पहला गोल दागकर इंडियन एयरफोर्स पर दबाव बना दिया। पहले हाफ में इंडियन एयरफोर्स को बराबरी का मौका भी मिला, लेकिन गेंद गोलपोस्ट के बजाय बाहर निकल गई। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में जमशेदपुर के खेल प्रेमी स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान ढोल नगाड़ा और मांदर बजाकर और दर्शक सीटी और तालियों के साथ दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते दिखे। मैच के दौरान स्टेडियम में फुटबॉल प्रेमियों का जोश देखने देखने लायक थी।
जमशेदपुर एफसी ने दूसरे हाफ में भी अपना दबदबा कायम रखा। 54 मिनट 28 सेकेंड में टीम ने दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। इसके बाद इंडियन एयरफोर्स पर दबाव और बढ़ गया।
जमशेदपुर एफसी के खिलाड़ियों ने लगातार खेल प्रदर्शन जारी रखा और 63 मिनट 37 सेकेंड में शानदार तीसरा गोल दाग दिया। इसके साथ ही टीम ने इंडियन एयरफोर्स पर 3-0 की मजबूत बढ़त बना ली। मैच में जमशेदपुर एफसी का प्रदर्शन शुरू से ही प्रभावी रहा। 70 मिनट 23 सेकेंड में जमशेदपुर की टीम ने चौथा गोल भी लगा दिए और 4-0 से बढ़त बना ली। 79 मिनट 34 सेकेंड में 5 गोल दाग दिए। 83 मिनट 54 सेकेंड में छठा गोल दागा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

