डूरंड कप का रांची में भव्य आगाज, जमशेदपुर एफसी ने डिफेंडर्स एफसी को ०5-0 से हराया

WhatsApp Channel Join Now
डूरंड कप का रांची में भव्य आगाज, जमशेदपुर एफसी ने डिफेंडर्स एफसी को ०5-0 से हराया


डूरंड कप का रांची में भव्य आगाज, जमशेदपुर एफसी ने डिफेंडर्स एफसी को ०5-0 से हराया


डूरंड कप का रांची में भव्य आगाज, जमशेदपुर एफसी ने डिफेंडर्स एफसी को ०5-0 से हराया


रांची, 26 जुलाई (हि.स.)। एशिया का सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के 135वें संस्करण का भव्य आगाज रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में रविवार को हुआ।

इस टूर्नामेंट का उद्घाटन झारखंड के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार और राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने किया। इस मौके पर स्टेडियम में फुटबॉल प्रेमियों में गजब का जोश और उत्साह देखने को मिला। रांची में ग्रुप सी के मैच खेल जा रहे हैं।

उद्घाटन मैच में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (जेएफसी) और श्रीलंका आर्मी की डिफेंडर्स फुटबॉल क्लब (डीएफसी) की भिड़ंत हुई। इस रोमांचक मुकाबले में जमशेदपुर एफसी के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए श्रीलंका आर्मी के खिलाफ ०5-0 से एकतरफा जीत दर्ज की।

1888 में पहली बार डूरंड कप का आयोजन शिमला में हुआ था। इतने वर्षों में यह पहला मौका है जब रांची में इसका आयोजन हो रहा है। रांची में डूरंड कप को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। डूरंड कप के दौरान स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री मुफ्त रखी गई है। सुरक्षा जांच के बाद ही दर्शकों को अंदर जाने की अनुमति मिली। आयोजन समिति और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। सुरक्षा को लेकर लगभग दो हजार से अधिक जवानों की तैनाती की गयी है। एसएसपी राकेश रंजन लगातार सुरक्षा की मानिटरिंग कर रहे हैं।

उद्घाटन समारोह में भारतीय सेना के जवानों ने अपनी अनुशासन, साहस और शौर्य का शानदार प्रदर्शन किया। हेलीकॉप्टर शो और सेना की प्रस्तुती ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story