दुमका नगर परिषद अध्यक्ष पद पर अभिषेक 667 मतों से हुए विजयी

WhatsApp Channel Join Now
दुमका नगर परिषद अध्यक्ष पद पर अभिषेक 667 मतों से हुए विजयी


दुमका, 27 फ़रवरी (हि.स.)। दुमका नगर परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभिषेक चौरसिया 667 वोटों के अंतर से जीत हासिल करते हुए अपने चीर प्रतिद्विंदी अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा को पराजित किया। अभिषेक चौरसिया काे 6781 मत मिला, जबकी अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा को 6114 मत ही ला सके। जीत की सूचना के बाद मतगणना केंद्र पहुंच अभिषेक चौरसिया ने जीत का श्रेय दुमका के लोगों को दिया।

मौके पर उन्होंने कहा कि सफाई और पेयजल की समुचित व्यवस्था करना बड़ी चुनौती है। भ्रष्टाचार मुक्त नगर पालिका होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले एक साल में दुमका नगर परिषद का सूरत कुछ और होगा। वहीं भाजपा समर्थित अमिता रक्षित तीसरे नंबर पर रहीं।

इधर, बासुकीनाथ नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के चुनाव में वीणा देवी ने कुल 4065 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। निकटम प्रतिद्वंदी मधुमता देवी को मात्र 1901 वोट से ही संतोष करना पड़ा। वहीं भाजपा समर्थित पुनम देवी 1621 वोट मिला।

नगर परिषद दुमका से विजयी वार्ड सदस्यों में से 21 वार्ड में से 13 और 20 के वार्ड सदस्य निर्विरोध जीत हासिल किया। वार्ड नंबर 13 के प्रत्याशी जुही कुमारी के दो अन्य प्रतिद्वंदी का नामांकन पूर्व में ही रद्द हो चुका है, जबकि वार्ड 20 के वार्ड पार्षद मनोज सिंह चौथी बार निर्विरोध चुने गये।

जीत हासिल करनेवाले अन्य प्रत्याशियों में वार्ड-1 से उर्मिला शर्मा, वार्ड- 2 से रेवती देवी, वार्ड -3 से कुसुम कुमारी, वार्ड -4 से संजीव कुमार यादव,

वार्ड-5 से मधु देवी, वार्ड- 6 से निशा परवीन, वार्ड -7 से दीपा दास, वार्ड-8 से महेश राम,वार्ड- 9 से इन्दु देवी, वार्ड -10 से कन्हाई साह, वार्ड-11 से, राजकुमारी देवी, वार्ड -12 से सपन साह, वार्ड -13 से जुही कुमारी, वार्ड -14 से विकास ठाकुर, वार्ड -15 से सिमा देवी, वार्ड -16 राज कुमार मोदी,

वार्ड -17 अरबी खातून, वार्ड -18 नागेंद्र साह, वार्ड -19 से नेहा गुप्ता, वार्ड- 20 से मनोज सिंह, वार्ड -21 से सोनी हेम्ब्रम का नाम शामिल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

Share this story