आरडीएसएस कार्य के कारण ओरमांझी क्षेत्र में 14 को बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

WhatsApp Channel Join Now
आरडीएसएस कार्य के कारण ओरमांझी क्षेत्र में 14 को बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति


रांची, 13 अगस्त (हि.स.)। राजधानी रांची के विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, ओरमांझी में (आरडीएसएस) का कार्य शुक्रवार को किया जाएगा। आरडीएसएस कार्य को लेकर ओरमांझी-2 फीडर के अधीन आने वाले मुहल्लों में सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बिजली विभाग ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

इस दौरान ओरमांझी

के जिन इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी उनमें मधुबन बिहार, ईरबा मेदांता हॉस्पिटल सहित अन्य शामिल है। बिजली विभाग के अधिकारियाें ने बताया कि इस दौरान विभाग की ओर से केवल स्टैंगिंग और बॉक्स फिटिंग और कनेक्शन डिवाइड का काम किया जाएगा। इस वजह से संबंधित क्षेत्र का पूरा फीडर बंद रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story