किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक के कारण 07 को कई ट्रेनें रहेंगी रदद
रांची, 06 अगस्त (हि.स.)। रांची रेल मंडल के अंतर्गत किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्यों के लिए ब्लॉक की वजह से शुक्रवार को कई ट्रेनें रदद रहेंगी। इस दौरान जो ट्रेनें रदद रहेंगी उनमें ट्रेन संख्या 58663/58664 हटिया – सांकी – हटिया पैसेंजर और ट्रेन संख्या 58665/58666 हटिया – सांकी – हटिया पैसेंजर ट्रेन शामिल है।
वहीं इस दौरान
ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान – हटिया – बर्द्धमान मेमू का शुक्रवार को गोमो स्टेशन पर आंशिक समापन और आंशिक प्रारम्भ होगा। इन ट्रेनों का गोमो – हटिया – गोमो के बीच परिचालन रद्द रहेगा।
वहीं ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर – हटिया – खड़गपुर एक्सप्रेस, का आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन और आद्रा स्टेशन से आंशिक प्रारंभ होगा। इन ट्रेनों का आद्रा - हटिया - आद्रा के बीच परिचालन रद्द रहेगा।
इसके अलावा ट्रेन संख्या 63598/63597 आसनसोल – रांची – आसनसोल मेमू पैसेंजर का मूरी स्टेशन पर आंशिक समापन/आंशिक प्रारंभ होगा। इन ट्रेनों का मुरी - रांची - मुरी के बीच परिचालन रद्द रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

