डीटीओ ने चलाया वाहन जांच अभियान, 60 चालकों पर कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now
डीटीओ ने चलाया वाहन जांच अभियान, 60 चालकों पर कार्रवाई


डीटीओ ने चलाया वाहन जांच अभियान, 60 चालकों पर कार्रवाई


बोकारो, 02 अप्रैल (हि.स.)। बालीडीह थाना क्षेत्र में गुरुवार को जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) मारुति मिंज के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान खासतौर पर दोपहिया वाहन चालकों की जांच की गई, जिसमें हेलमेट पहनने को लेकर सख्ती बरती गई।

जांच के क्रम में कुल 60 ऐसे दोपहिया वाहन चालक पकड़े गए, जो बिना हेलमेट वाहन चला रहे थे। सभी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की प्रासंगिक धाराओं के तहत जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने कहा कि हेलमेट नहीं पहनना सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर चोट और मौत का बड़ा कारण बनता है, इसलिए नियमों का पालन बेहद जरूरी है।

कार्रवाई के बाद सभी चालकों को बालीडीह थाना में बैठाकर सड़क सुरक्षा को लेकर काउंसलिंग भी दी गई। इस दौरान उन्हें हेलमेट के उपयोग, यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने वाहन चालकों को सख्त निर्देश दिया कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन न करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें।

डीटीओ ने बताया कि बालीडीह क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि लोगों में जागरूकता बढ़े और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल कुमार

Share this story