डीटीओ ने चालकों को दिया सड़क सुरक्षा का प्रशिक्षण

WhatsApp Channel Join Now
डीटीओ ने चालकों को दिया सड़क सुरक्षा का प्रशिक्षण


रामगढ़, 14 जुलाई (हि.स.)। रामगढ़ डीसी ऋतुराज के निर्देश पर डीटीओ राजेश एक्का ने टाटा स्टील, घाटो का निरीक्षण किया। इस दौरान संस्थान में वाहन चालकों को सुरक्षित वाहन संचालन, सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से प्रशिक्षण एवं परामर्श कार्यक्रमों का विस्तृत अवलोकन किया गया।

डीटीओ ने वाहन चालकों को दिए जा रहे सैद्धांतिक और व्यवहारिक प्रशिक्षण की प्रक्रिया, सुरक्षा मानकों के अनुपालन, नियमित काउंसलिंग सत्रों एवं सुरक्षित ड्राइविंग संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए संस्थान की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रशिक्षण की कार्यप्रणाली का निरीक्षण करते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अपनाई जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

डीटीओ कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए केवल नियमों का पालन ही नहीं, बल्कि वाहन चालकों में सुरक्षित और जिम्मेदार ड्राइविंग की आदत विकसित करना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नियमित प्रशिक्षण, समय-समय पर काउंसलिंग और सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूकता से दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story