बीएफसीएल में डीआरआई-2 एमसीसी कार्यालय का उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
बीएफसीएल में डीआरआई-2 एमसीसी कार्यालय का उद्घाटन


बीएफसीएल में डीआरआई-2 एमसीसी कार्यालय का उद्घाटन


रामगढ़, 11 नवंबर (हि.स.)। दीपावली के शुभ अवसर पर बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) में डीआरआई-2 एमसीसी कार्यालय का उद्घाटन कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक डॉ हरि कृष्ण बुधिया ने किया।

इस अवसर पर कंपनी के निदेशक गौरव बुधिया सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। नए कार्यालय के निर्माण से कंपनी की आधारभूत संरचना को मजबूती मिलने के साथ परिचालन व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

लगभग 42 मीटर लंबाई और 13.6 मीटर चौड़ाई में निर्मित यह कार्यालय कंपनी के आधारभूत ढांचे के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से उपलब्ध संसाधनों और सुविधाओं का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के साथ कार्यों के संचालन को अधिक व्यवस्थित बनाने में सहायता मिलेगी।

उद्घाटन के अवसर पर डॉ हरि कृष्ण बुधिया ने आधारभूत संरचनाओं और उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी औद्योगिक संस्थान की कार्यक्षमता बढ़ाने में बेहतर सुविधाओं और उनके समुचित उपयोग की अहम भूमिका होती है। इससे कार्यप्रणाली अधिक सुचारु और प्रभावी बनती है। वहीं, निदेशक गौरव बुधिया सहित उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने भी नए कार्यालय को कंपनी की परिचालन क्षमता और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

इस अवसर पर बीएफसीएल प्रबंधन ने कंपनी के आधारभूत ढांचे के निरंतर विकास, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार तथा संसाधनों के बेहतर उपयोग के माध्यम से कार्यक्षमता बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775535 Articles

Share this story