सरकार कॉरपोरेट के दिए गए सभी कॉल ब्लॉक को करे रद्द : डी राजा
हजारीबाग, 30 जून (हि.स.)।
हुल दिवस के अवसर पर भाकपा की ओर से मंगलवार को हजारीबाग टाउन हॉल में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यकर्तासम्मेलन के पूर्व कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकालकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।
वहीं कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए पार्टी के महासचिव डी राजा ने
सम्मेलन की शुरुआत सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो और दिवंगत नेता रामस्वरूप पासवान के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर डी राजा ने जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदाओं की रक्षा के लिए जनसंघर्ष को तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि और संसाधनों की सुरक्षा के लिए व्यापक जन आंदोलन की आवश्यकता है।
उन्होंने महंगाई बेरोजगारी पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार झारखंड को कॉर्पोरेट के हवाले कर रही है, इसीलिए जल जंगल जमीन और खनिज संपदाओं की लूट हो रही।
हजारीबाग के बड़का गांव की जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अदानी अंबानी, जेएसडब्ल्यू और मोहित्रा रुंगटा को किसी भी परिस्थिति में जमीन पर कब्जा नहीं दिया जाएगा। सरकार कॉरपोरेट के दिया हुआ तमाम कॉल ब्लॉक सरकार रद्द करे। उन्होंने हजारीबाग लोकसभा केे बारे में कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की मजबूत दवादारी गठबंधन में भी है, कांग्रेस इस सीट को कभी जीती नहीं है, भाकपा दो बार इस सीट पर विजय हुई है और बड़े हस्तियों को भी हराया है।
वहीं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह सांसद पी संतोष कुमार ने कहा कि पार्टी हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में अपनी मजबूत राजनीतिक उपस्थिति रखती है। जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी। प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि झारखंड में जल-जंगल-जमीन और जन अधिकारों की लड़ाई को और तेज किया जाएगा। सम्मेलन की अध्यक्षता अनिरुद्ध कुमार ने की।
इस अवसर पर भंते जैनेंद्र तथागत, पशुपति कोल, अशोक यादव, लखन लाल महतो सहित विभिन्न जनसंगठनों और पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

