रिम्स मनोरोग विभाग के सहायक प्राध्यापक ने संभाला पद

WhatsApp Channel Join Now
रिम्स मनोरोग विभाग के सहायक प्राध्यापक ने संभाला पद


रांची, 17 अगस्त (हि.स.)। राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची के मनोरोग विभाग में नव चयनित सहायक प्राध्यापक डॉ विद्या केएल ने सोमवार को अपने पद पर योगदान दिया।

डॉ विद्या केएल ने जियाट्रीक साईट्री में डीएम की विशेषज्ञता हासिल की है। उनके योगदान से रिम्स में वृद्धजनों से जुड़ी मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

मनोरोग विभागाध्यक्ष प्रो डॉ अजय बाखला ने डॉ विद्या के योगदान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग के लिए यह खुशी की बात है कि जियाट्रीक साईट्री में डीएम विशेषज्ञता रखने वाली डॉ विद्या केएल ने सहायक प्राध्यापक के रूप में योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से जल्द ही जियाट्रीक साईट्री के लिए विशेष ओपीडी शुरू करने की योजना है।

रिम्स में विशेष ओपीडी शुरू होने से वरिष्ठ नागरिकों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ परामर्श और उपचार की समर्पित सुविधा मिल सकेगी। इससे वृद्धजनों में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की पहचान, परामर्श और उपचार को अधिक व्यवस्थित तरीके से उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

डॉ विद्या केएल के योगदान को रिम्स के मनोरोग विभाग में विशेषज्ञ सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। रिम्स प्रबंधन ने उनका स्वागत करते हुए सफल कार्यकाल के लिए बधाई दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story