देवेन्द्रनाथ से हुई धक्का-मुक्की की राज्यपाल से शिकायत करेंगे छात्र
रांची, 17 अगस्त (हि.स.)। जेपीएससी-जेएसएससी में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच स्वतंत्रता दिवस पर सदर अस्पताल में इलाजरत आंदोलनकारी छात्र नेता देवेन्द्र्नाथ महतो के साथ पुलिस की कथित धक्का-मुक्की मामले पर अब छात्रों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को राज्यपाल से मुलाकात करेगा।
यह जानकारी सोमवार को छात्रों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। छात्र रौनक सिंह ने बताया कि छात्रों प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को रांची स्थित लोक भवन में राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें पूरे मामले की जानकारी देगा।
उन्होंने बताया कि छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो को भूख हड़ताल के दौरान स्वतंत्रता दिवस पर सदर अस्पताल में झंडोत्तोलन करने और तिरंगा यात्रा में शामिल होना चाहते थे। लेकिन उनके साथ पुलिस के जवानों ने धक्का-मुक्की और अभद्र व्यावहार किया। राज्यपाल से मामले में प्रतिनिधिमंडल की ओर से मामले में उचित हस्तक्षेप की मांग की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

