रांची में बीसीआइ के तीसरे ‘एचीवर्स’ चैप्टर का गठन, डॉ. सजीत कुमार बने अध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
रांची में बीसीआइ के तीसरे ‘एचीवर्स’ चैप्टर का गठन, डॉ. सजीत कुमार बने अध्यक्ष


रांची, 22 फ़रवरी (हि.स.)। बिजनेस क्रियेशन ऑफ इंडिया (बीसीआइ) के तीसरे चैप्टर ‘एचीवर्स’ का गठन रविवार को राजधानी रांची में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किया गया। समारोह में नए पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए डॉ. सजीत कुमार को अध्यक्ष, अजय सर्राफ को उपाध्यक्ष, गौरव अग्रवाल को सचिव और सिंपी कुमारी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बीसीआइ पदाधिकारियों ने बताया कि ‘एचीवर्स’ चैप्टर का उद्देश्य रांची के स्थानीय व्यवसायियों और उद्यमियों को एक सशक्त और सक्रिय नेटवर्क उपलब्ध कराना है। इस मंच के माध्यम से सदस्य रेफरल सिस्टम, ज्ञान-साझाकरण और आपसी सहयोग के जरिए अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकेंगे।

रांची में पहले से संचालित ‘टाइटेनियम’ और ‘प्लेटिनम’ चैप्टर की सफलता के बाद बढ़ती मांग को देखते हुए इस नए चैप्टर की शुरुआत की गई है।

कार्यक्रम में मेंटर किशोर मंत्री ने कहा कि यह मंच केवल औपचारिक बैठकों तक सीमित नहीं है, बल्कि पारस्परिक विश्वास, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ सामूहिक विकास का अवसर प्रदान करता है।

समारोह में निदेशक धीरज ग्रोवर सहित कई सदस्य और नए उद्यमी उपस्थित रहे। आयोजकों ने विश्वास जताया कि ‘एचीवर्स’ चैप्टर रांची के व्यापारिक समुदाय को नई दिशा और गति प्रदान करेगा।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story