डॉ राम मनोहर लोहिया जयंती और शहीद दिवस आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
डॉ राम मनोहर लोहिया जयंती और शहीद दिवस आयोजित


रांची, 23 मार्च (हि.स.)। अग्रवाल सभा रांची के तत्वावधान में सोमवार को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जयंती मनाई गई। इसके साथ ही हमारे देश के वीर सपूत भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को भी याद करके श्रद्धांजलि दी गई। जिन्होंने हंसते हंसते-हंसते अपने जीवन की कुर्बानी दे दी।

कार्यक्रम में निशा और उसके साथियों ने वंदे मातरम एवं सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है गीत की बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी।

सभा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्रवाल ने आए हुए सभी महानुभावों का स्वागत किया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी पूर्व अध्यक्षों ने और सदस्यों ने विचार रखा। कार्यक्रम का संचालन संयोजक प्रभाकर अग्रवाल और अमर अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद बड़ोदिया, रतनलाल बंका, राजेंद्र केडिया, ओमप्रकाश प्रणव, चंडी प्रसाद डालमिया, विनोद कुमार जैन, पवन कुमार पोद्दार, ललित कुमार पोद्दार, अशोक नर्सरिया, रूपा अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story