बीसा पंचायत के दर्जनों युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

WhatsApp Channel Join Now
बीसा पंचायत के दर्जनों युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन


रांची, 26 सितंबर (हि.स.)। खिजरी विधायक राजेश कच्छप के नामकुम स्थित आवासीय कार्यालय में शनिवार को अनगड़ा प्रखंड की बीसा पंचायत के दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर विधायक राजेश कच्छप ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पट्टा और माला पहना कर स्वागत किया।

कांग्रेस में शामिल होने वाले युवाओं ने कहा कि पार्टी लंबे समय से गरीब और वंचित वर्गों के मुद्दों को उठाती रही है। साथ ही कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का प्रयास करती है। इस अवसर पर विधायक राजेश कच्छप ने पार्टी में शामिल सभी युवाओं का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प के साथ पार्टी के लिए काम करने और क्षेत्र के विकास में सहयोग करने का आह्वान किया।

कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में जयराम बेदिया, दिलेश्वर बेदिया, अनिल बेदिया, प्रवीण बेदिया, बालेश्वर बेदिया, मनोज भोगता, धनीराम भोगता, कार्तिक भोगता, लालचंद भोगता, प्रकाश मुंडा, पारसनाथ भोगता, विधायक प्रतिनिधि अजय करमाली सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story