मिलन समारोह में कई लोगों ने थामा लोजपा (रामविलास) का दामन

WhatsApp Channel Join Now
मिलन समारोह में कई लोगों ने थामा लोजपा (रामविलास) का दामन


रामगढ़, 20 जून (हि.स.)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से परसोतिया पानी टंकी रोड स्थित वार्ड संख्या 4 में भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता व संचालन एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गणेश पासवान ने किया, जबकि समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश सचिव केवल पासवान, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनीता देवी और महिला नेत्री शालिनी सिन्हा उपस्थित थीं। कार्यक्रम के दौरान श्याम चंद्रवंशी एवं राखी देवी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता ग्रहण कर संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया।

नए सदस्यों का स्वागत करते हुए प्रदेश सचिव केवल पासवान ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थाैर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व में महिलाओं और युवाओं को जोड़ने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोजपा (रामविलास) हमेशा महिला सशक्तिकरण और युवाओं को अवसर देने की पक्षधर रही है। एमवाई (महिला युवा) के सूत्र को मजबूत करते हुए पार्टी गांव-गांव तक संगठन को विस्तार देने का काम कर रही है।

पूर्व प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनीता देवी और महिला नेत्री शालिनी सिन्हा ने नव शामिल महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी महिलाओं के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़ी रहती है। उन्होंने महिलाओं से संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में रामदास पासवान, राजू सिंह, बिनु प्रसाद राय, पिंकी देवी, मधु देवी, रीता देवी, राधा देवी, चंदा देवी, कुंती देवी, सुलेखा देवी, दुलारी देवी, बसंती देवी, रेणु देवी, शिल्पा देवी, सरोता देवी, रानी देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थेे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story