पेयजल की समस्या को लेकर छात्रों ने दिया धरना, सौंपा आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
पेयजल की समस्या को लेकर छात्रों ने दिया धरना, सौंपा आवेदन


दुमका, 24 अप्रैल (हि.स.)। एसपी कॉलेज के हॉस्टल नम्बर-05 के दर्जनों छात्रों ने हॉस्टल में व्याप्त पानी की समस्या को लेकर समाहरणालय स्थित कल्याण विभाग के प्रति शुक्रवार को आक्रोश जताया। कई छात्र समाहरणाल परिसर में धरना देेेकर जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जतायी। मौके पर बताया गया कि हॉस्टल नंबर-5 में लगभग 350 छात्र रहते हैं और छात्रावास मे मात्र एक चापाकल और एक बोरिंग है। जिसमें बोरिंग का मोटर ख़राब होने से पानी की समस्या उत्पन्न हो चुकी है।

भीषण गर्मी के कारण पानी उपलब्ध नहीं होने से छात्रों को कठिनाईयों का सामना कर पड़ रहा है। छात्रों ने बताया कि कॉलेज के हॉस्टल संख्या-5 सबसे बड़ा छात्रावास है।

हॉस्टल की समस्याओं को लेकर कई बार कल्याण विभाग को आवेदन दिया गया। लेकिन सुविधा नहीं बहाल की गई। छात्रों ने बताया कि अगर हमलोगों का पानी का समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन को विवश होंगे। छात्रों ने कल्याण पदाधिकारी को आवेदन सौंप कर जल्द से जल्द पेयजल की सुविधा मुहैया कराने का आग्रह किया।

वहीं मामले में कल्याण पदाधिकारी पंकज कुमार मोदी ने बताया कि छात्रों की समस्या का आवेदन लिया गया है। पानी की सुविधा हॉस्टल में अच्छे तरीके से मिले इसको लेकर संबंधित विभाग को पत्राचार कर समस्या का समाधान जल्द किया जायेगा।

इस अवसर पर छात्रों में छात्र नेता इमानवेल हेम्ब्रम, छात्रनायक संतोष मुर्मू सहित अन्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

Share this story