कांग्रेस के मिलन समारोह में कई लाेगाें ने थामा पार्टी का दामन

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस के मिलन समारोह में कई लाेगाें ने थामा पार्टी का दामन


रांची, 04 मई (हि.स.)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सोमवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और पूर्व वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने विभिन्न दलों और संगठनों के दर्जनों नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

मिलन समारोह में कोडरमा जिला के बरकट्ठा के पूर्व विधायक सुखदेव यादव के पुत्र हितेंद्र कुमार, शिवशंकर कुमार, केदार यादव चंद्रशेखर प्रसाद, दिव्यांशु कुमार, शिवकुमार, निखिल कुमार, दलित उत्पीड़न संघर्ष समिति कोडरमा के मनोज कुमार दास, सुनील कुमार, खूंटी से राज्य के दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा के पुत्र शिवराज जयपाल सिंह, रांची के आलोक कुजूर, गुरमीत सिंह को कांग्रेस की अंगपट्टीका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

इस अवसर पर कमलेश ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस की संगठनात्मक मजबूती में आज हमने एक और कदम बढ़ाया है। कांग्रेस की नीतियों सिद्धांतों में विश्वास रखने वाले देश की सामाजिक एकता के वाहक हैं। झारखंड में भी लोगों ने संविधान और सामाजिक ढांचे की बुनियाद को मजबूत रखने में कांग्रेस का भरपूर समर्थन किया है।

झारखंडी जनता के आशाओं के अनुसार संगठन जमीनी स्तर पर जनता से जुड़ने का लगातार प्रयास कर रही है।

वहीं पूर्व वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि कांग्रेस की विपरीत परिस्थितियों में भी जो लोग संगठन से जुड़ रहे हैं उसे यह स्पष्ट है कि कांग्रेस की नीतियों से उनका गहरा जुड़ाव है।

मौके पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सतीश पॉल मुंजनी, अभिलाष साहू, डॉ राजेश गुप्ता छोटू, राजीव रंजन प्रसाद, आलोक कुमार दुबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव, राजन वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story