चिकित्सा संगठनों ने मांगों को लेकर रिम्स निदेशक को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई का किया आग्रह

WhatsApp Channel Join Now
चिकित्सा संगठनों ने मांगों को लेकर रिम्स निदेशक को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई का किया आग्रह


रांची, 14 अक्टूबर (हि.स.)। झारखंड में चिकित्सक संगठनों के आंदोलन को लेकर आईएमए और झासा की ओर से बुधवार को रिम्स निदेशक डॉ डीके सिन्हा को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई का आग्रह किया।

वहीं आंदोलन को लेकर रिम्स और सदर अस्पताल में चिकित्सकों का जुटान हुआ और चिकित्सों की रणनीति पर चर्चा की गई।

वहीं रिम्स में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया गया कि 21 अक्टूबर तक भर के डॉक्टर काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे, जबकि 22 अक्टूबर से राज्यव्यापी हडताल की जाएगी।

मौके पर राज्य वरीय चिकित्सकों, जूनियर डॉक्टरों, सरकारी चिकित्सकों एवं निजी अस्पतालों के चिकित्सकों ने चिकित्सकों की सुरक्षा, सम्मान, सेवा संबंधी समस्याओं एवं झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

कार्यक्रम के बाद चिकित्सकों के प्रतिनिधिमंडल ने रिम्स निदेशक कार्यालय पहुंचकर संयुक्त चिकित्सा आंदोलन का ज्ञापन सौंपा और संबंधित मांगों पर आवश्यक पहल और समयबद्ध कार्रवाई का अनुरोध किया।

वहीं सदर अस्पताल में भी कार्यक्रम में चिकित्ससकों की काफी भागीदारी देखी गई। दोनों स्थानों पर चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने चिकित्सा जगत अपनी मांगों के समाधान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से उठाने की बात कही।

चिकित्सकों की प्रमुख मांगें

- झारखंड मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट का प्रभावी क्रियान्वयन और चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना।

- क्लीशनिकल एस्टेषब्लीकशमेंट एक्ट में व्यावहारिक संशोधन और छोटे स्वास्थ्य संस्थानों के लिए उचित नियामक व्यवस्था।

- मेडिकल और विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए डीएसीपी केंद्र सरकार/बिहार की तर्ज पर डायनेमिक एश्योीर्ड कैरियर प्रोग्रेसन लागू करना।

- आयुष्मान भारत के तहत अस्पतालों की समस्याओं और भुगतान संबंधी मुद्दों का समाधान।

- जूनियर डॉक्टरों की नियुक्ति, सेवा शर्तों एवं करियर संबंधी समस्याओं का समाधान करना।

- मेडिकल छात्रों के स्टाइपेंड, सुरक्षा और शैक्षणिक सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का निराकरण सहित अन्य शामिल है।

आईएमए के सचिव डॉ. प्रदीप सिंह, आईएमए और एचबीआई के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ अभिषेक रामाधीन, सचिव डॉ. शंभू सिंह, आईएमए महिला विंग की डॉ. ब्यूटी बनर्जी एवं डॉ. तनुश्री सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760990 Articles

Share this story