जिला अस्पतालों आईसीयू लगने से लोगों को होगी सुविधा : अभियान निदेशक

WhatsApp Channel Join Now
जिला अस्पतालों आईसीयू लगने से लोगों को होगी सुविधा : अभियान निदेशक


रांची, 19 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने गुरुवार को आरसीएच सभागार में समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को कई निर्देश दिया। बैठक में राज्यभर के सरकारी अस्पतालों में इंसेंटिव केयर सर्विस (आईसीयू) को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए तैयार मार्गदर्शिका के पालन और मॉनिटरिंग पर चर्चा की गई।

मौके पर निदेशक ने कहा कि जिला अस्पतालों में आईसीयू के लागू होने से राज्यभर के लोगों को अपने जिलों में ही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इसके अलावे अभियान निदेशक ने 23 मार्च को प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एनएचएम के नोडल पदाधिकारियों और परामर्शियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी।

इसके साथ ही स्टेट रिव्यू मिशन से जुड़े नोडल पदाधिकारियों को अपने जिलों का भ्रमण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया। बैठक में निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं डॉ सिद्धार्थ सान्याल ने भी अधिकारियों को कई निर्देश दिया।

वहीं बैठक की शुरुआत में जीवीआई के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी जगन्नाथ मिर्धा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा, निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं डॉ सिद्धार्थ सान्याल सहित स्वास्थ्य निदेशालय, जीवीआई, एनएचएम सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य इकाईयों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story