जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पाैधाराेपण कार्यक्रम किया आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पाैधाराेपण कार्यक्रम किया आयोजित


रामगढ़, 05 जून (हि.स.)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रामगढ़ के तत्वाधान में पाैधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मो तौफीकुल हसन एवं सचिव अनिल कुमार के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा आम लोगों को प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान डालसा से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पाैधारोपण स्थलों पर उपस्थित अधिकारियों, व्यवहार न्यायालय के कर्मचारियों तथा अन्य प्रतिभागियों ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा जताया।

कार्यक्रम की सफलता में वन विभाग, रामगढ़ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार ने वन विभाग तथा विशेष रूप से वन प्रमंडल पदाधिकारी नितेश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वन विभाग के सहयोग और मार्गदर्शन से पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकी, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story