ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र में दीपावली मिलन समारोह आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र में दीपावली मिलन समारोह आयोजित


रांची, 04 नवंबर (हि.स.)।

पिठोरिया के नवा टोली बाड़ू स्थित ब्रह्माकुमारी के सेवाकेंद्र में बुधवार को दीपावली मिलन समारोह आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता लक्ष्मी की आरती और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर सेवाकेंद्र की संचालिका बीके राजमती ने दीपावली के आध्यात्मिक महत्व और जीवन में नैतिक मूल्यों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान और सकारात्मकता का प्रकाश फैलाने का संदेश है। माता लक्ष्मी के आदर्शों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि घर और समाज में सुख-समृद्धि तभी संभव है, जब व्यक्ति अपने विचार और आचरण में सुधार लाए। उन्होंने नारी सम्मान और सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि माता, बहन और बेटियों को उचित सम्मान एवं सुरक्षा दिए बिना समाज में वास्तविक समृद्धि की कल्पना नहीं की जा सकती।

कार्यक्रम के समापन पर महाप्रसाद और भंडारे का आयोजन हुआ।

आयोजन में मुख्य रूप से राहुल कुमार दुबे, सुशील गाड़ी, आनंद मुंडा, शिवनाथ तिर्की, उर्मिला देवी, लीला देवी, सुमति गाड़ी, कविता सेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776615 Articles

Share this story