रांची स्थित संघ कार्यालय में भारत माता की आरती के साथ मनाया गया दीपावली उत्सव
-निवारणपुर स्थित कार्यालय में स्वयंसेवकों ने की राष्ट्र की एकता, समृद्धि और समाज कल्याण की कामना
रांची, 08 नवंबर (हि.स.)। दीपावली के अवसर पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के निवारणपुर स्थित कार्यालय में भारत माता की आरती के साथ दीपावली उत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की आरती से हुआ। इस अवसर पर उपस्थित स्वयंसेवकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के साथ समाज के कल्याण की कामना की। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उत्साह एवं आत्मीयता के साथ दीपोत्सव मनाया।
इस दौरान समाज में सद्भाव, संगठनात्मक एकता और राष्ट्रसेवा के संकल्प को और मजबूत करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक गोपाल, क्षेत्र संपर्क प्रमुख अनिल ठाकुर और प्रांत व्यवस्था प्रमुख आनंद सहित अन्य प्रचारक उपस्थित रहे। रांची महानगर कार्यवाह दीपक पांडेय, माधव नगर कार्यवाह शैलेश तथा नगर और महानगर के अनेक कार्यकर्ताओं ने भी उत्सव में भाग लिया।-------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

