जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन


दुमका, 02 नवंबर (हि.स.)। जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन सोमवार को इंडोर स्टेडियम में आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीसी अभिजीत सिन्हा की उपस्थिति में हुई।

महोत्सव का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना और कला, संस्कृति, रचनात्मकता और सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिताओं में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। महोत्सव में कविता लेखन, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, समूह लोकगीत और समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई।

प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन निर्धारित मानदंडों के आधार पर निर्णायक मंडल ने किया।

कविता लेखन प्रतियोगिता में हरिप्रिया कुमारी रजक, रवि रंजन और अंकित कुमार ने बेहतर प्रदर्शन किया। चित्रकला में साक्षी कुमारी, सुजाता टुडू एवं

नुक्कड़ नाटक में नवा आरी ग्रुप, जिशान ग्रुप और शामभवी ग्रुप बेहतर प्रदर्शन किया। समूह लोकगीत में चाय चंपा ग्रुप और बहा बागान टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया। समूह लोकनृत्य में रीला माला ग्रुप, विनिशा ग्रुप एवं जोबा बाहा ग्रुप ने बेहतर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला खेल कार्यालय के पदाधिकारियों और कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के माध्यम से जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने, सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने और आगे राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771374 Articles

Share this story