जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने चलाया डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान

WhatsApp Channel Join Now
जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने चलाया डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान


रामगढ़, 02 अप्रैल (हि.स.)। नालसा एवं झालसा के निर्धारित कैलेंडर के अनुसार प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाले जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामगढ़ तत्वधान में गुरुवार को डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान के माध्यम से रामगढ़ प्रखंड के लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अनिल कुमार ने लोगों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए सामाजिक कल्याण विभाग और रोजगार कार्यालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपने अधिकारों से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि जिन लोगों के पास अपने केस लड़ने के लिए आर्थिक संसाधन नहीं हैं, वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के पैनल से जुड़े वकीलों से निःशुल्क सहायता प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही लंबे समय से लंबित पारिवारिक विवाद, बिजली, बैंकिंग सिहत अन्य सुलह योग्य मामलों का निपटारा लोक अदालत के माध्यम से व्यवहार न्यायालय में आकर जल्द कराया जा सकता है।

जागरूकता अभियान में एलएडीसी के सहायक अधिवक्ता अभिनव कुमार, पैनल अधिवक्ता शिवनाथ ठाकुर, अधिकार मित्र विनोद कुमार महतो, संगीता महतो, किशोर कुमार मुंडा, राजन कुमार मुंडा, प्रकाश महतो, सुजीत कुमार सोनी, सहिया दीदी गीता देवी सहित अन्य शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story