अनाथालय के बच्चों में इनर व्हील क्लब ने बांटी सामग्री

WhatsApp Channel Join Now
अनाथालय के बच्चों में इनर व्हील क्लब ने बांटी सामग्री


रामगढ़, 21 जुलाई (हि.स.)। इनरव्हील क्लब ने ओंकार विद्यालय (अनाथालय) में पढ रहे अनाथ बच्चों में आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को कार्डबोर्ड, बेडशीट और एक सिलाई मशीन भेंट की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ उनके जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाना और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना था। सिलाई मशीन के माध्यम से विद्यालय के बच्चे और संस्थान को कौशल विकास और स्वरोजगार से जुड़ने का अवसर मिलेगा, जबकि बेडशीट एवं कार्डबोर्ड उनकी दैनिक आवश्यकताओं और अध्ययन कार्य में सहायक होंगे।

मौके पर उपस्थित सभी अतिथियों ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। ऐसे छोटे-छोटे प्रयास बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ उन्हें बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन ने सहयोग के लिए सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर डीसी प्रियाका कुमार, अध्यक्ष श्वेता जैन, सचिव नवलीत कौर, अनुराधा श्रॉफ, गुरबख्श सैनी, जसविंदर होरा, निधि चौधरी, प्रियंका जैन और नमिता श्रॉफ उपस्थित थीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story