अन्नपूर्णा सेवा में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण

WhatsApp Channel Join Now
अन्नपूर्णा सेवा में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण


अन्नपूर्णा सेवा में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण


रांची, 26 जुलाई (हि.स.)। प्रणामी ट्रस्ट की ओर से संचालित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम मंदिर और श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर, पुंदाग में रविवार को 276वीं श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया।

स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में भगवान श्री राधा-कृष्ण का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान को महाप्रसाद अर्पित किया, जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच मसालेदार वेजिटेबल खिचड़ी, मैंगो शरबत और आलू चिप्स का वितरण किया गया। ट्रस्ट के अनुसार सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया, जबकि सुबह से देर शाम तक हजारों भक्तों ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किए।

भजन संध्या में ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी ने राधा-कृष्ण भक्ति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। इसके बाद सामूहिक महाआरती का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के डूंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, शिवभगवान अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, विष्णु सोनी, पवन पोद्दार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story