पक्षी बचाओ अभियान के तहत छात्रों के बीच मिट्टी के सिकोरे का वितरण

WhatsApp Channel Join Now
पक्षी बचाओ अभियान के तहत छात्रों के बीच मिट्टी के सिकोरे का वितरण


रांची, 06 मई (हि.स.)। शिवा फाउंडेशन की ओर से बुधवार को कांके स्थित बिरसा उच्च विद्यालय में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच बेजुबान पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पक्षी बचाओ अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के तहत 200 से अधिक बच्चों में मिट्टी के सिकोरे (पानी के पात्र) का वितरण किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के ट्रस्टी दीपक बंका ने कहा कि पक्षी हमारे पर्यावरण का अभिन्न हिस्सा हैं। उनकी उपस्थिति से ही प्रकृति का संतुलन बना रहता है। यदि हम आज उनकी रक्षा के लिए आगे नहीं आए, तो आने वाले समय में इसका असर पूरे पर्यावरण पर पड़ेगा।

विद्यालय की प्राचार्या सुषमा तिवारी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देते हैं। फाउंडेशन के सदस्य अमित कुमार ने कहा कि इस भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना हम सभी का कर्तव्य है।

यदि हर व्यक्ति अपने घर के बाहर एक सिकोरा रख दे, तो हजारों पक्षियों की जान बचाई जा सकती है। अभियान के दौरान बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और पक्षियों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर परना कच्छप, सुभाष मिश्रा, राजेश कुमार सिन्हा, मतलु कच्छप, सुखराम हंस सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story