बांग्लाभाषी और अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव स्वीकार नहीं : सुप्रियो

WhatsApp Channel Join Now
बांग्लाभाषी और अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव स्वीकार नहीं : सुप्रियो


रांची, 25 फ़रवरी (हि.स.)। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद अब चुनाव आयोग की प्रक्रिया न्यायिक निगरानी में रहेगी। पार्टी के हरमू स्थित कैंप कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुप्रियो ने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यशैली पर पहले भी सवाल उठ चुके हैं और उसकी भरोसेमंद छवि कमजोर हुई है।

उन्होंने बताया कि झारखंड में अप्रैल से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का प्रक्रिया शुरू होगी। उन्हें डर है कि भाषा, पहनावा और खान-पान के आधार पर कुछ लोगों को बाहरी बताकर उनके नाम मतदाता सूची से हटाने की कोशिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि बांग्लाभाषी और अल्पसंख्यक समुदाय के साथ किसी भी तरह का भेदभाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने जांच एजेंसियां खासकर ईडी की कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि एजेंसियों को निष्पक्ष तरीके से काम करना चाहिए और किसी एक राजनीतिक दल को निशाना नहीं बनाना चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story