सरहुल मिलन समाराेह में शरबत बनाने वाले पानी में मिला गंदगी

WhatsApp Channel Join Now
सरहुल मिलन समाराेह में शरबत बनाने वाले पानी में मिला गंदगी


सरहुल मिलन समाराेह में शरबत बनाने वाले पानी में मिला गंदगी


सरहुल मिलन समाराेह में शरबत बनाने वाले पानी में मिला गंदगी


रामगढ़, 05 अप्रैल (हि.स.)। आदिवासियों का बेहद महत्वपूर्ण त्योहार सरहुल के मिलन समाराेह सुभाष चाैक में रविवार काे धूमधाम से मनाया जा रहा है। लेकिन इस त्यौहार में जिस पानी से शरबत बनने वाला था, उसमें गंदा हगीज मिलने के बाद बवाल मच गया। शहर के सुभाष चौक पर भाजपा और हिंदू संगठन के लोगों ने सरहुल त्यौहार के मद्देनजर सेवा कार्य का निर्णय लिया था। सरहुल की रैली में शामिल लोगों के बीच शरबत बांटने का कार्यक्रम था। शरबत बनाने के लिए छावनी परिषद से एक टैंकर पानी मंगाया गया था। शरबत बनाने से पहले जब सेवा कार्य में जुटे लोगों ने पानी की जांच की तो उसमें गंदगी देख भौचक्के रह गए।

भाजपा नेता सह श्री श्री रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि छावनी परिषद के कर्मचारियों की जितनी घोर निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि जिस पानी से शरबत बनने वाला था, उसमें भारी गंदगी लोगों की सेहत के खराब कर देता।

सीईओ से मिलेगा आदिवासी छात्र संघ

आदिवासी छात्र संघ से जुड़े प्रकाश करमाली ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी के इस मौसम में त्यौहार में छावनी परिषद से सहयोग मांगा गया था। लेकिन गंदगी परोस कर अपनी लापरवाही उजागर की। कार्यक्रम के बाद वे छावनी परिषद के अधिकारियों से मिलेंगे और इस लापरवाही पर कार्रवाई करने की मांग करेंगे।

टैंकर में भरोसा गया कूड़े का अंबार

हिंदू संगठन के नेता दीपक मिश्रा ने कहा कि छावनी परिषद से पेयजल की मांग की गई थी। लेकिन टैंकर में कूड़े का अंबार परोसा गया। उन्होंने छावनी परिषद के सीईओ से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।

इस प्रकरण की जानकारी मिलने के बाद छावनी परिषद के सीईओ अनंत आकाश ने इसे बेहद गंभीर विषय बताया है। उन्होंने कहा कि जिस कर्मचारी की यह लापरवाही होगी उस पर कार्रवाई जरूर होगी। वह इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story