रिम्स में निदेशक ने किया औचक निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
रिम्स में निदेशक ने किया औचक निरीक्षण


रिम्स में निदेशक ने किया औचक निरीक्षण


रांची, 29 अगस्त (हि.स.)। रिम्स निदेशक प्रो डॉ डीके सिन्हा ने शनिवार को यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी विभाग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को मिल रही सुविधाओं, साफ-सफाई और इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान निदेशक ने विभाग में सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर और आसानी से स्वास्थ्य सुविधा मिलना रिम्स की प्राथमिकता है।

मरीजों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में परेशानी न हो, इसके लिए पर्याप्त संख्या में ट्रॉली उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा विभाग में नए कंसलटेंट के लिए उचित कक्ष उपलब्ध कराने को भी कहा गया। निदेशक ने विभाग में चल रहे इलाज और मरीजों से जुड़े कार्यों पर संतोष जताया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को मरीजों की सुविधा, साफ-सफाई और बेहतर इलाज पर लगातार ध्यान देने का निर्देश दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story