विक्षिप्त ने की पत्नी और मां की हत्या
लोहरदगा, 16 मई (हि.स.)। भंडरा थाना क्षेत्र के धन्नामुंजी गांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त मड़वा उरांव ने शनिवार
को पत्नी सुमरी उरांव (45) और अपनी मां रूपी उरांव (60) की हत्या साबल से मारकर कर दी। घटना के समय घर में अन्य कोई व्यक्ति नहीं था।घटना की सूचना पर थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता और मुखिया सुमित उरांव घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपित मडवा उरांव को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़ कर रखा था। आरोपित से घटना के कारण पूछे जाने पर आरोपित ने कहा कि उसे गुस्सा आ गया था जिससे उसने दोनों की हत्या कर दी। एक ही परिवार में परिवार के सदस्य के दो व्यक्तियों की हत्या से गांव के लोगों में शोक की लहर है। गांव के लोगों का कहना है कि आरोपित मड़वा उरांव पूर्व में विक्षिप्त था और उसका मानसिक लाज चला था। कुछ दिनों से फिर से वह मानसिक रूप से असंतुलित था।
मडवा उरांव के दो बच्चे 15 वर्ष की बेटी और 12 वर्ष का बेटा हैै। घटना के समय दोनों बच्चे घर में नहीं थे। ग्रामीणों का कहना है कि संयोग अच्छा था कि बच्चे घर में नहीं थे नहीं तो वह बच्चों को भी नुकसान पहुंचा सकता था।घटना के संबंध में थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि इस घटना का आरोपित मडवा उरांव को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त साबल को भी कब्जे में ले लिया गया है। दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा भेजा जा रहा है।उन्होंने कहा कि आरोपित मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। घटना की जांच गंभीरता से की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गोपी कृष्ण कुँवर

