सेवा और संस्कार के संदेश के साथ श्री कृष्ण विद्या मंदिर में मना दीपोत्सव

WhatsApp Channel Join Now
सेवा और संस्कार के संदेश के साथ श्री कृष्ण विद्या मंदिर में मना दीपोत्सव


रामगढ़, 07 नवंबर (हि.स.)। रामगढ़ के श्री कृष्ण विद्या मंदिर के परिसर में दीपों की जगमगाहट, आकर्षक रंगोलियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच दीपावली महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उत्सव में जहां विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा देखने को मिली, वहीं जरूरतमंद बच्चों के बीच खुशियां बांटकर सेवा और मानवता का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता), उपाध्यक्ष बजरंगलाल अग्रवाल, सचिव विमल किशोर जाजू, कोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य महावीर अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों के अभिनंदन के साथ हुआ। इसके बाद बाल-वाटिका के नन्हे विद्यार्थियों ने आकर्षक नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से भगवान श्रीराम के 14 वर्षों का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटने के प्रसंग को जीवंत कर दिया। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

विद्यालय के विशाल में बनाई गई भव्य रंगोली समारोह का मुख्य आकर्षण रही। इसके चारों ओर विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों पर आधारित रंगोलियां बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दीपों की सजी कतारों और रंग-बिरंगी रंगोलियों का अतिथियों ने अवलोकन किया और बच्चों की सराहना की।

समारोह में विद्यार्थियों ने डिवाइन ओंकार मिशन' स्थित अनाथालय का भ्रमण किया। यहां बच्चों के बीच बड़ी संख्या में कपड़े, मिठाइयां और पटाखों का वितरण किया गया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को जरूरतमंदों के साथ खुशियां साझा करने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

मौके पर विद्यार्थियों ने पारंपरिक तरीके से आतिशबाजी कर उत्सव की खुशियां मनाईं। इस अवसर पर आयोजित दीप सज्जा प्रतियोगिता में बच्चों ने आकर्षक ढंग से दीपों को सजाकर अपनी कला का परिचय दिया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता) ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली केवल दीप प्रज्वलित करने का पर्व नहीं, बल्कि अपने भीतर ज्ञान, संस्कार और मानवता का प्रकाश जगाने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्व की वास्तविक भावना को समझते हुए समाज में प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना विकसित करने का संदेश दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774046 Articles

Share this story