राज्यस्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में रामगढ़ की दीक्षा ने जीता स्वर्ण पदक

WhatsApp Channel Join Now
राज्यस्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में रामगढ़ की दीक्षा ने जीता स्वर्ण पदक


राज्यस्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में रामगढ़ की दीक्षा ने जीता स्वर्ण पदक


- श्री कृष्ण विद्या मंदिर की चौथी कक्षा की छात्रा को विद्यालय में किया गया सम्मानित

रामगढ़, 28 अक्टूबर (हि.स.)। रामगढ़ के श्री कृष्ण विद्या मंदिर की कक्षा चौथी ‘ब’ की छात्रा दीक्षा वर्मा ने नौवीं मिनी झारखंड राज्य वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026-27 में स्वर्ण पदक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर बुधवार को विद्यालय की प्रातःकालीन सभा में उन्हें सम्मानित किया गया।

झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में दुमका जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से 23 से 25 अक्टूबर तक दुमका में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें दीक्षा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कम उम्र में इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

दीक्षा की सफलता पर बुधवार को विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में प्राचार्या गुरप्रीत कौर, उपप्राचार्य विजय तिवारी और खेल शिक्षक मनोरंजन चौधरी ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर दीक्षा की माता अंजू कुमारी वर्मा और पिता राजीव कुमार भी उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने दीक्षा की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्वर्ण पदक विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने इसे विद्यार्थियों की प्रतिभा, मेहनत और खेल के प्रति समर्पण का उदाहरण बताया।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768414 Articles

Share this story