चातुर्मास कराने के लिए दिगंबर जैन समाज को मिला आचार्य का आशीर्वाद

WhatsApp Channel Join Now
चातुर्मास कराने के लिए दिगंबर जैन समाज को मिला आचार्य का आशीर्वाद


रामगढ़, 15 जुलाई (हि.स.)। रामगढ़ शहर के मेन रोड स्थित दिगंबर जैन मंदिर में परम पूज्य आचार्य वसुनंदी जी के परम प्रभावक शिष्य मुनिश्री 108 पुण्यानंद जी एवं मुनिश्री 108 शुभानंद जी (ससंघ) का मंगल प्रवास अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ चल रहा है।

मुनिसंघ के सानिध्य में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक क्रियाएं आयोजित की जा रही है। धार्मिक क्रियाएं समाज में नवचेतना का संचार हो रहा है। इसी से प्रेरित होकर रामगढ़ समाज इस संघ का चातुर्मास कराने को तत्पर है।

इसी लेकर बुधवार को रामगढ़ समाज का प्रतिनिधिमंडल सचिव योगेश सेठी के नेतृत्व में कोलकाता में विराजमान पूज्य आचार्य भगवंत वसुनंदी के समक्ष जाकर उक्त संघस्थ गुरुदेवों का चातुर्मास करने का निवेदन किया। जिस पर आकांक्षाओं का सम्मान करते हुए आचार्यश्री ने दोनों हाथ उठाकर समाज के सदस्यों को अपना मंगल आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम के संबंध में समाज के सचिव योगेश सेठी ने बताया कि मुनिसंघ का चातुर्मास कराने को लेकर समाज लालायित है और आचार्यश्री के आशीर्वाद के बाद रामगढ़ की पावन धरा पर प्रथम बार किसी मुनिसंघ का चातुर्मास संपन्न होने जा रहा है। यह हम सब के लिए गर्व का विषय है और समाज का प्रत्येक सदस्य इस चातुर्मास को आयोजित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने हेतु तत्पर है।

प्रतिनिधिमंडल में सचिव के अलावा संजय सेठी, देवेंद्र गंगवाल, सह सचिव विकास रपरिया, जैन महिला समाज की अध्यक्ष अरुणा जैन, ममता गंगवाल, निशा सेठी शामिल थीं। यह जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी श्रवण जैन ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story