आदिवासी धर्म कोड को लेकर 25 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय धरना

WhatsApp Channel Join Now
आदिवासी धर्म कोड को लेकर 25 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय धरना


आदिवासी धर्म कोड को लेकर 25 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय धरना


रांची ,20 फरवरी (हि.स.)।आदिवासी धर्म कोड की मांग को लेकर आगामी 25 फरवरी को दिल्ली के जंतर मंतर में देशव्यापी धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय आदिवासी समन्वय समिति भारत की ओर से किया जा रहा है। राष्ट्रीय संयोजक देव कुमार धान ने शुक्रवार को बताया कि धरना में झारखंड, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़,महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना सहित विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के अगुवा एवं प्रतिनिधि शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि धरना के बाद एक ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री तथा रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया को सौंपा जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story