हजारीबाग में बच्ची की हत्या मामले में एसआईटी गठित, एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
हजारीबाग में बच्ची की हत्या मामले में एसआईटी गठित, एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का निर्देश


रांची, 28 मार्च (हि.स.)। हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या के मामले को डीजीपी तदाशा मिश्र ने बेहद गंभीरता से लिया है। इस जघन्य अपराध के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। डीजीपी के निर्देश पर गठित इस एसआईटी का नेतृत्व प्रशिक्षु आईपीएस नागरगोजे शुभम भाउसाहेब को सौंपा गया है। टीम में डीएसपी बैजनाथ प्रसाद और विष्णुगढ़ थाना प्रभारी सपन महथा को भी शामिल किया गया है।

डीजीपी ने मामले की गहन जांच करते हुए एक सप्ताह के भीतर पूरी रिपोर्ट देने का स्पष्ट निर्देश दिया है। पुलिस टीम को सभी पहलुओं पर तेजी से काम करने और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story