रामनवमी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगा सनातनी सेना
रांची, 22 मार्च (हि.स.)। राजधानी मोरहाबादी के पास रविवार को श्री युवा सनातनी सेना का गठन किया गया। इसमें कई युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और सनातन धर्म की एकता को बनाए रखने की बात कही।
मौके पर युवाओं ने कहा कि इस वर्ष की रामनवमी ने वे बढ़ चढ़ हिस्सा लेंगे और श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति, रांची के अध्यक्ष सागर वर्मा के अनुसार सारी गाइडलाइन का पालन करेंगे।
इस दौरान संस्थापक पूरब वर्मा, संस्कार गुप्ता, हर्षित कुमार शांतनु सिंह, आयुष सिंह, किशन सहाय , आदित्य श्रीवास्तव, आदर्श कुमार, पीयूष यादव, आदित्य यादव, रिशु सिंह, अर्चिमा शर्मा, प्रखर गोयल, सुष्मित गुप्ता, ऋषभ, ऋषि खत्री, सहित अन्य मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

