श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में रामनवमी पर दिखा भक्ति का संगम

WhatsApp Channel Join Now
श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में रामनवमी पर दिखा भक्ति का संगम


रांची, 27 मार्च (हि.स.)। श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग में रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को आस्था, भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

प्रणामी ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रामनवमी पूजा में भाग लेकर पूजा-अर्चना किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को हनुमान जी के ध्वजों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। इसके साथ ही श्री राधा रानी का भव्य श्रृंगार आभूषणों से किया गया। भक्ति भाव से ओतप्रोत वातावरण में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भाव-विभोर होकर शामिल हुए और जय श्री राम के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा।

इसके पूर्व मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन हुआ। पुजारी पंडित अरविंद पांडे ने विधिवत खिचड़ी भोग अर्पित किया, जिसके बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद और शीतल गुलाब शरबत का वितरण किया गया।

मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल और प्रवक्ता संजय सर्राफ सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story