श्री श्याम मंदिर के भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

WhatsApp Channel Join Now
श्री श्याम मंदिर के भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद


रांची, 11 जुलाई (हि.स.)। हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से शनिवार को 208 वें श्री श्याम भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। भंडारा शिशिर रावत, शालिनी रावत, अंकुर रावत और वीणा रावत के परिवार की ओर से समर्पित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन कर महाप्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे से पूर्व निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, निवर्तमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा और यजमान परिवार ने सामूहिक रूप से बाबा श्री श्याम का भोग अर्पित किया। आओ-आओ भोग लगाओ बाबा श्याम जी भजन से मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। भोग लगाने के बाद महाप्रसाद वितरित किया गया और परंपरा के अनुसार भंडारे का प्रसाद गौशाला में गौसेवा के लिए भी भेजा गया।

भंडारे में नमक-अजवाइन की पूड़ी, झोलदार मिश्रित सब्जी, खीर-चूरमा, इमरती और आइसक्रीम का प्रसाद वितरित किया गया।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण मंदिर परिसर और हरमू रोड पर लंबी कतारें लगी रहीं। मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने बताया कि 14 जुलाई को मंदिर में 212वें श्री सुंदरकांड और श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन होगा।

कार्यक्रम में श्रवण ढांढनिया, अशोक लड़ियां, अनुज मोदी, आशीष डालमिया, विनय राज भाटिया, अंकित सिंह, कमलेश सावा, संकेत चौधरी, ऋषभ चौरसिया, हर्ष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story