नामकुम के दुर्गा पूजा पंडाल में लगी देवेंद्रनाथ महतो की प्रतिमा

WhatsApp Channel Join Now
नामकुम के दुर्गा पूजा पंडाल में लगी देवेंद्रनाथ महतो की प्रतिमा


रांची, 17 अक्टूबर (हि.स.)। नामकुम रेलवे स्टेशन के पास जय माता दी क्लब का दुर्गा पूजा पंडाल में इस वर्ष झारखंड के छात्र आंदोलनकारी और जेएलकेएम के समर्थकों ने झारखंड लोक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो की से लगाई है। जिसे आकर्षण का केंद्र माना जा रहा है।

राजस्थान के हवा महल की तर्ज पर बने इस पंडाल में मां दुर्गा की आराधना के साथ सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों का संदेश दिया जा रहा है।

पंडाल परिसर में स्थापित आठ प्रतिमाओं के माध्यम से माता-पिता के सम्मान, मां की ममता, बच्चों के पालन-पोषण, शिक्षा और संस्कारों को दर्शाया गया है। इनमें छात्र नेता और जेएलकेएम के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो की प्रतिमा भी शामिल है।

देवेंद्रनाथ महतो को छात्र हितों, भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और युवाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले चेहरे के रूप में प्रस्तुत किया गया है। उनके नेतृत्व में भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सत्याग्रह, भूख हड़ताल और राज्यव्यापी यात्रा भी चर्चा में रही है।

क्लब अध्यक्ष विनोद सिंह ने अपने माता-पिता रामा देवी और कैलास सिंह की प्रतिमाएं स्थापित कर उनके प्रति सम्मान का संदेश दिया है। पंडाल में संस्कार, शिक्षा, जनसेवा और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की भावना को एक साथ प्रस्तुत किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762776 Articles

Share this story