झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने खरगे और वेणुगोपाल से दिल्ली में की मुलाकात
- संगठन विस्तार और एसआईआर पर हुई चर्चा
रांची, 02 सितंबर (हि.स.)। झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान संगठन विस्तार, पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सरकार के कामकाज और जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री ने झारखंड के मौजूदा राजनीतिक हालात और जनहित से जुड़े विषयों से केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराया।
बैठक में जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और संगठन को और प्रभावी बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। दीपिका पांडेय सिंह ने एसआईआर प्रक्रिया के कारण आम लोगों के सामने आ रही चुनौतियों और मतदान के अधिकार को सुरक्षित रखने से जुड़े विषयों पर भी केंद्रीय नेताओं के साथ चर्चा की।
मंत्री ने कहा कि भाजपा की ओर से राजनीतिक स्तर पर किए जा रहे प्रयासों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को संगठनात्मक रूप से और मजबूती के साथ काम करना होगा। केंद्रीय नेतृत्व ने विभिन्न मुद्दों पर पार्टी की भूमिका और आगामी रणनीति को लेकर मार्गदर्शन दिया।
बैठक में संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच कांग्रेस की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।-----------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

